Top News

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग



निर्दलीय सांसद को उनकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भेजे गए संदेश में उन्हें और उनके पूरे परिवार को गोली और बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मामले को गंभीर बताते हुए पप्पू यादव ने नई दिल्ली पुलिस के उपायुक्त को पत्र लिखकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

 पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। धमकी भरे संदेश की तकनीकी जांच के साथ उसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post