अगर आप रोज़ाना नाश्ते में तली-भुनी, अधिक मीठी या मैदे से बनी चीजें खाते हैं, तो सावधान हो जाइए। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी खानपान की आदतें शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) बढ़ा सकती हैं, जिससे हृदय रोग और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नाश्ते में समोसा, कचौरी, पेस्ट्री, सफेद ब्रेड और अधिक तेल-घी वाली चीजों से बचना चाहिए। इसके बजाय ओट्स, दलिया, अंकुरित अनाज, फल और कम वसा वाला दूध या दही जैसे पौष्टिक विकल्प अपनाने चाहिए।
संतुलित नाश्ता, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखा जा सकता है और दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

Post a Comment