नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि यदि वे अपनी ओएमआर उत्तर-पत्रक की जांच या सत्यापन का अनुरोध करना चाहते हैं, तो केवल मूल (असली) ओएमआर शीट ही प्रस्तुत करें। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि फोटोकॉपी, स्कैन की गई प्रति या किसी भी प्रकार से संशोधित दस्तावेज जांच के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
एनटीए के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए केवल मूल ओएमआर शीट के आधार पर ही सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी भ्रामक जानकारी या अनधिकृत माध्यम पर भरोसा न करें।
एजेंसी ने कहा कि ओएमआर शीट से संबंधित सभी आवेदन निर्धारित प्रक्रिया और समयसीमा के भीतर ही स्वीकार किए जाएंगे। इससे शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण में सहायता मिलेगी।

Post a Comment