नई दिल्ली।
भारत और ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसके विरुद्ध सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों देशों ने कहा कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है तथा इसके खिलाफ सामूहिक और समन्वित कार्रवाई आवश्यक है।
दोनों पक्षों ने सीमा-पार आतंकवाद, आतंकवाद के वित्तपोषण, कट्टरपंथ और आतंकवादी संगठनों के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान, समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
भारत और इंडोनेशिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी भी प्रकार के भेदभाव या दोहरे मानदंड के बिना की जानी चाहिए। दोनों देशों ने संयुक्त प्रयासों के माध्यम से क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।

Post a Comment