एन. चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के बानागनपल्ले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार की "मी भूमि–मी हक्कू" पहल के तहत किसानों और भू-स्वामियों को पट्टादार पासबुक वितरित करेंगे तथा किसानों से संवाद भी करेंगे।
राज्य सरकार के अनुसार, भूमि पुनर्सर्वेक्षण और अभिलेखों के आधुनिकीकरण के तहत हजारों गांवों में सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग 29 लाख पट्टादार पासबुक वितरित की जा चुकी हैं। नंदीयाल जिले में भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Post a Comment