जैन सोशल ग्रुप सखी द्वारा “हरित छाया – बड़ों का साया” थीम के अंतर्गत एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक सामाजिक कार्य किया गया। सखी ग्रुप सदैव अपनी विशिष्ट पहचान के साथ समाजहित में रचनात्मक कार्य करता आया है, और इसी क्रम में इस बार भी एक अनूठी पहल देखने को मिली।
ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष सपना बांठिया एवं अध्यक्ष सपना छाजेड़ के नेतृत्व में सभी सखियों ने मिलकर एक वृद्धाश्रम के बगीचे में वृक्षारोपण किया। यह कार्य केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मानवता और संवेदनाओं का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।
कार्यक्रम के दौरान सखियों ने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों को राशन सामग्री भेंट की और उनके साथ समय बिताकर अपनापन और स्नेह का अनुभव कराया। इस पहल के माध्यम से “हरित छाया – बड़ों का साया” कार्यक्रम को सार्थक रूप दिया गया।
वृक्षारोपण से न केवल बगीचे की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि भविष्य में वृक्षों की देखरेख का संकल्प भी लिया गया, जिससे यह हरित पहल निरंतर आगे बढ़ती रहे।
इस अवसर पर प्रकृति सुराणा, शेफाली मेहता, सारिका मेहता, वंदना जैन, स्वाति बाबेल, विनीता जैन एवं अनिता जैन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी सखियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और वरिष्ठजनों के लिए भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में सचिव सपना सकलेचा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदना को भी मजबूत करती है।

Post a Comment