ट्रंम ने कहा है कि उन्हें के साथ दोबारा युद्ध छिड़ने की आशंका नहीं है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में अमेरिका या उसके हितों पर कोई हमला हुआ, तो उसका बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा।
ट्रंप न कहा कि हालिया घटनाक्रम के बावजूद अमेरिका क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और उसकी प्राथमिकता क्षेत्रीय स्थिरता तथा वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखना है।
उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हुए हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिका ने अपने हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए थे। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि वैश्विक तेल आपूर्ति में किसी भी संभावित बाधा का प्रभाव सीमित रहेगा और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे।
ट्रंप के इस बयान को पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार को आश्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment