ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिसेज बिहार 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया। में आयोजित ग्रैंड फिनाले में उन्होंने करीब 100 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की।
की रहने वाली और एक स्कूल की निदेशक सोनी गुप्ता तीन बच्चों की मां हैं। विजेता बनने पर उन्हें ने ताज पहनाया। इस अवसर पर उन्हें 50 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।
सोनी गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने का निर्णय लिया था, तब उनके डॉक्टर पति इस फैसले से सहमत नहीं थे। हालांकि समय के साथ उन्होंने न केवल उनका समर्थन किया, बल्कि पूरे परिवार ने भी उनका हौसला बढ़ाया। इसी सहयोग और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
अपनी सफलता के बाद सोनी गुप्ता ने कहा कि यदि दृढ़ संकल्प, मेहनत और परिवार का साथ मिले तो विवाह और मातृत्व के बाद भी महिलाएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। उनकी उपलब्धि कई महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Post a Comment