वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति ने रूस और ईरान के संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि रूस संभवतः ईरान को अमेरिकी सैन्य ठिकानों से जुड़ी जानकारी दे रहा था। उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर रूस के राष्ट्रपति से सीधे बात करेंगे।
हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि रूस ने ईरान की किसी तरह मदद की भी होगी, तो उसका कोई खास असर नहीं पड़ा। उनके अनुसार ईरान की सैन्य क्षमता पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास न पर्याप्त सेना है, न प्रभावी वायुसेना और न ही मजबूत नौसेना।
ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि रूस की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका, रूस और ईरान से जुड़े ऐसे बयान क्षेत्रीय कूटनीति और सुरक्षा समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं। फिलहाल सभी की नजर तीनों देशों के अगले आधिकारिक कदमों पर बनी हुई है।

Post a Comment