आईएएस, आईपीएस, आईआरएस और सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने किया आवेदन, चयन प्रक्रिया तेज
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद के लिए देशभर के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए आईएएस, आईपीएस, आईआरएस सहित सशस्त्र बलों के कई पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने आवेदन किया है।
ट्रस्ट के अनुसार, प्राप्त आवेदनों की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। समिति सभी उम्मीदवारों की प्रशासनिक क्षमता, अनुभव और पात्रता का मूल्यांकन करने के बाद योग्य नामों की सूची तैयार करेगी।
इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के समक्ष रखे जाएंगे, जहां अंतिम चयन पर निर्णय लिया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद राम मंदिर परिसर के प्रशासन, संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के समन्वय के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यही कारण है कि इस पद के लिए देश के अनुभवी प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Post a Comment