Top News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे लगभग 26,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दौरे का मुख्य उद्देश्य आधारभूत ढांचे, रेल, ऊर्जा और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं को गति देना है। 


हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे देश की पहली हाइड्रोजन चालित रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाने के साथ कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में ऊंचे रेलमार्ग परियोजना का भी लोकार्पण किया जाएगा। 

चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे, जबकि पंजाब में भी वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। दौरे को देखते हुए तीनों क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post