Top News

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी ने यूक्रेन को दी चेतावनी

 

तेहरान। ने यूक्रेन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह ऐसे किसी कदम में शामिल होता है जिससे ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हितों को नुकसान पहुंचता है, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।



अज़ीज़ी ने कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता, राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने में सक्षम है। उन्होंने सभी देशों से क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचने और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने की अपील की।


उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया और अन्य क्षेत्रों में बढ़ते तनाव के बीच किसी भी प्रकार की उकसाने वाली कार्रवाई से हालात और जटिल हो सकते हैं। ऐसे में सभी पक्षों को संयम बरतते हुए कूटनीतिक संवाद और शांतिपूर्ण समाधान को प्राथमिकता देनी चाहिए।


ईरानी सांसद ने दोहराया कि तेहरान अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित और निर्णायक जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post