इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद उन्हें विदेश यात्राएं करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि सुरक्षा और कूटनीतिक तैयारियों के साथ उनके विदेश दौरे जारी रहेंगे।
गौरतलब है कि ने 21 नवंबर 2024 को गाजा संघर्ष के दौरान कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों में नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हालांकि इजराइल इन आरोपों को खारिज करता रहा है और आईसीसी के अधिकार क्षेत्र को भी स्वीकार नहीं करता।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें अपनी विदेश यात्राओं को लेकर कोई चिंता नहीं है। इजराइली प्रशासन भी उनकी सुरक्षा और विदेश दौरों के लिए विशेष व्यवस्थाएं कर रहा है।
आईसीसी के वारंट के बाद नेतन्याहू की विदेश यात्राएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जिन देशों ने आईसीसी के रोम संविधि की पुष्टि की है, उनके सामने वारंट के पालन को लेकर कानूनी और कूटनीतिक चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला केवल कानूनी नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति से भी जुड़ा हुआ है। आने वाले समय में नेतन्याहू के विदेश दौरे और विभिन्न देशों की प्रतिक्रिया पर दुनिया की नजर बनी रहेगी।

Post a Comment