विपक्ष के हमलों का जवाब देने और प्रमुख विधेयकों को पारित कराने पर मंथन, सभी मंत्रालयों को तथ्यात्मक तैयारी के निर्देश
नई दिल्ली। संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में वरिष्ठ मंत्रियों के समूह की महत्वपूर्ण बैठक में सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, विपक्ष के संभावित मुद्दों और प्रमुख विधेयकों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करते हुए मंत्रियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित सभी तथ्यों और आंकड़ों के साथ पूरी तैयारी रखें, ताकि संसद में उठने वाले हर प्रश्न का प्रभावी और तथ्यात्मक जवाब दिया जा सके।
सरकार ने मानसून सत्र में विकास योजनाओं, आर्थिक सुधारों, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और जनकल्याण से जुड़े विधेयकों को प्राथमिकता देने की रणनीति बनाई है। साथ ही विपक्ष द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, विदेश नीति और अन्य समसामयिक विषयों पर उठाए जाने वाले मुद्दों का समन्वित जवाब देने पर भी चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार संसदीय कार्य मंत्रालय सभी दलों के साथ संवाद बनाए रखने और सदन को सुचारु रूप से चलाने के प्रयास करेगा। सरकार का लक्ष्य अधिकतम विधायी कार्य निपटाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराना है।
दूसरी ओर विपक्ष भी सत्र में कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।
मुख्य बिंदु
मानसून सत्र से पहले मंत्रियों के समूह की रणनीतिक बैठक।
विक्ष के संभावित मुद्दों पर सरकार की तैयारी।
सभी मंत्रालयों को तथ्य और आंकड़ों के साथ तैयार रहने के निर्देश।
मत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने पर सरकार का जोर।
सदन के सुचारु संचालन के लिए समन्वय बढ़ाने की रणनीति।

Post a Comment