Top News

सरकारी स्कूल में शिक्षा का नया दौर

अब रोबोट लेंगे क्लास, तेलंगाना का स्कूल बना हाईटेक



हैदराबाद। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के जनवाड़ा स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय (जेडपीएचएस) में जल्द ही रोबोटिक शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाते नजर आएंगे। इसके साथ ही यह विद्यालय राज्य का पहला सरकारी स्कूल बन जाएगा, जहां रोबोट शिक्षण कार्य में सहयोग करेंगे।


यह पहल तेलंगाना सरकार और इंडस इंटरनेशनल स्कूल, हैदराबाद के बीच हुए समझौते के तहत शुरू की जा रही है। योजना के अनुसार विद्यालय में तीन रोबोटिक शिक्षक तैनात किए जाएंगे, जो आधुनिक तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को स्मार्ट और इंटरैक्टिव तरीके से पढ़ाई कराएंगे।


इस परियोजना के तहत विद्यालय में केवल रोबोटिक शिक्षण ही नहीं, बल्कि आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास, डिजिटल शिक्षण संसाधन और विद्यार्थियों के नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।


शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो भविष्य में अन्य सरकारी स्कूलों में भी प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा का विस्तार किया जा सकता है। इससे सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post