Top News

भारत और श्रीलंका के बीच क्रिकेट टैस्ट श्रृंखला के मैचों का कार्यक्रम घोषित

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका और भारत के बीच क्रिकेट टैस्ट  श्रृंखला के मैचों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह श्रृंखला 15 से 27 अगस्‍त तक खेली जाएगी। पहला टैस्ट 15 अगस्‍त से गाल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टैस्ट 23 अगस्‍त से कोलंबो में खेला जाएगा। यह श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है। शुभमन गिल के नेतृत्‍व में भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में पांचवें स्थान पर है।


श्रीलंका दौरे से पहले, भारत इंग्लैंड के साथ वर्तमान में जारी पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला समाप्‍त करेगा। इसके बाद टीम जिम्बाब्वे के साथ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए रवाना होगी।

इस बीच, मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मैच बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में वर्षा के कारण रद्द कर दिया गया। दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच कल मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post