जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तीर्थयात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और आगामी योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि माता वैष्णो देवी यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार सुधार किए जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक के दौरान श्राइन बोर्ड की ओर से चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और भविष्य की परियोजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बोर्ड की ओर से किए जा रहे कार्यों और व्यवस्थाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।
उपराज्यपाल ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

Post a Comment