Top News

युवा मामलों के विभाग ने नई दिल्ली में माय भारत के लिए उद्योग संघ सम्मेलन का किया आयोजन

 

युवा कार्यक्रम विभाग ने आज नई दिल्ली में माय भारत के लिए उद्योग संघ सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया-एसोचैम, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री-फिक्की, अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ- सीएआईटी और भारतीय उद्योग परिसंघ-सीआईआई सहित प्रमुख उद्योग निकायों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग जगत के हितधारकों को माय भारत पारिस्थितिकी तंत्र से परिचित कराना और उद्योग संघों, कॉरपोरेट और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को इस पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना था।



केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि देश के युवा 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग और माय भारत के बीच सहयोग से युवाओं की इस ऊर्जा को राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों की ओर निर्देशित करने में मदद मिलेगी।

युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा है कि सरकार युवाओं के लिए चल रहे कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय यह समीक्षा करेगा कि विभिन्न उद्योग और औद्योगिक संगठन युवा विकास के क्षेत्र में किस तरह काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार इन प्रयासों को ‘माई भारत’ प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ना चाहती है, ताकि कौशल विकास, मेंटरशिप और अनुभव आधारित प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम देश के हर जिले और गांव तक पहुंच सकें। रक्षा खडसे ने कहा कि इस पहल से अधिक से अधिक युवाओं

Post a Comment

Previous Post Next Post