पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के मोशी क्षेत्र में कचरे के विशाल ढेर के इमारत पर गिरने से हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। मलबे से अंतिम लापता व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद लगभग 83 घंटे तक चला राहत एवं बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया।
यह हादसा पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्र परिसर में हुआ, जहां भारी बारिश के बीच कचरे का बड़ा ढेर प्रशासनिक भवन पर आ गिरा और इमारत ढह गई। हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, अग्निशमन दल और अन्य एजेंसियों ने लगातार बचाव अभियान चलाया।
घटना ने कचरा प्रबंधन, सुरक्षा मानकों और मानसून के दौरान संवेदनशील स्थलों पर जोखिम को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment