Top News

ऑस्ट्रेलिया सुपर के 500 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के निवेश का भारत ने किया स्वागत

 

भारत सरकार ने द्वारा भारत में 500 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग ₹2,800 करोड़) के निवेश का स्वागत किया है। यह निवेश भारत के आधारभूत ढांचे, ऊर्जा, परिवहन और अन्य दीर्घकालिक विकास क्षेत्रों में निवेशकों के बढ़ते विश्वास का संकेत माना जा रहा है।


सरकार ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक एवं निवेश संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। यह निवेश दोनों देशों के बीच रणनीतिक आर्थिक साझेदारी को नई गति देगा और दीर्घकालिक पूंजी प्रवाह को बढ़ावा मिलेगा।

भारत ने विश्वास व्यक्त किया कि इस निवेश से रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना के विकास और सतत आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा। साथ ही, यह अन्य वैश्विक निवेशकों के लिए भी भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने में सहायक होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post