भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल की बड़ी बहन शाहनील गिल अब मनोरंजन जगत में कदम रखने जा रही हैं। वह 13 अगस्त से शुरू होने वाले द ट्रेटर्स 2 में बतौर प्रतिभागी नजर आएंगी। शो की मेजबानी करण जौहर करेंगे।
शाहनील गिल का जन्म पंजाब के फाजिल्का में हुआ। शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ में करने के बाद उन्होंने कनाडा से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा किया। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली शाहनील पहले एक फूड डिलीवरी कंपनी में सक्सेस कंसल्टेंट के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
आज शाहनील एक लोकप्रिय लाइफस्टाइल और फैशन इंफ्लुएंसर के रूप में जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने भाई शुभमन गिल के मैचों के दौरान स्टेडियम में उनका उत्साहवर्धन करती दिखाई देती हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी काफी पसंद की जाती हैं।
'द ट्रेटर्स 2' उनके करियर का पहला बड़ा रियलिटी शो होगा। इस शो में प्रतिभागियों को भरोसे, रणनीति, गठजोड़ और धोखे के खेल से गुजरना होता है। नए सीजन में कई चर्चित चेहरे भी शामिल होंगे और इसका प्रसारण 13 अगस्त से शुरू होगा।

Post a Comment