Top News

युवाओं पर फोकस, टिकट बंटवारे के लिए सर्वे... 2027 के लिए सपा की अहम रणनीति तैयार




लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं पर विशेष फोकस कर रही है। इसी रणनीति के तहत संभावित उम्मीदवारों का व्यापक सर्वे कराया जा रहा है, जिसके आधार पर टिकट वितरण में प्रदर्शन, जनस्वीकार्यता और संगठन में सक्रियता को अहम मानदंड बनाया जाएगा। 


सूत्रों के अनुसार, सभी 403 विधानसभा सीटों पर संभावित दावेदारों का आकलन किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में स्थानीय कार्यकर्ताओं, संगठन पदाधिकारियों और आम मतदाताओं से भी फीडबैक लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सर्वे रिपोर्ट की निगरानी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कर रहा है। 


पार्टी की रणनीति में युवाओं, नए चेहरों और सामाजिक समीकरणों को प्राथमिकता देने के संकेत हैं। साथ ही उन मौजूदा विधायकों और दावेदारों का भी मूल्यांकन किया जा रहा है जिनके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठे हैं। कमजोर रिपोर्ट मिलने पर टिकट बदलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा। 


इसी बीच विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कांग्रेस की ओर से सम्मानजनक हिस्सेदारी की मांग ने भविष्य की रणनीति पर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, हालांकि अंतिम निर्णय चुनाव नजदीक आने पर होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post