Top News

थाम लीजिए दिल! 2027 क्रिकेट विश्व कप के 12 मेज़बान शहरों का ऐलान

 

विशेष संवाददाता

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए 12 मेज़बान शहरों और स्टेडियमों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेज़बानी में अक्टूबर-नवंबर 2027 में खेला जाएगा। खास बात यह है कि 24 साल बाद क्रिकेट विश्व कप की अफ्रीका में वापसी हो रही है। 


इन 12 स्थानों पर होंगे मुकाबले


दक्षिण अफ्रीका (8)

जोहान्सबर्ग – वांडरर्स स्टेडियम


त्श्वाने (सेंचुरियन) – सुपरस्पोर्ट पार्क


केपटाउन – न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड


डरबन – किंग्समीड


गकेबेर्हा – सेंट जॉर्ज पार्क


ब्लोमफोंटेन – मंगाउंग ओवल


पार्ल – बोलैंड पार्क


कूगोम्पो (पूर्वी लंदन) – बफ़ेलो पार्क


जिम्बाब्वे (3)

हरारे – हरारे स्पोर्ट्स क्लब


बुलावायो – क्वींस स्पोर्ट्स क्लब

विक्टोरिया फॉल्स – फाले मोसी-ओआ-टुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

नामीबिया (1)

विंडहोक – नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड 

नए प्रारूप में खेला जाएगा विश्व कप


इस बार टूर्नामेंट में 14 टीमें भाग लेंगी और प्रतियोगिता नए तीन-चरणीय प्रारूप में खेली जाएगी। कुल 57 मुकाबले होंगे। पहले चरण में निचली रैंक वाली तीन टीमें खेलेंगी, जिसके बाद मुख्य लीग चरण और फिर सुपर-7 चरण होगा। अंत में शीर्ष चार टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुंचेंगी। 

आईसीसी ने इस विश्व कप का आधिकारिक संदेश "मेक द सर्कल बिगर" रखा है, जो अफ्रीकी दर्शन "उबुंटू" से प्रेरित है और एकता, साझेदारी तथा मेहमाननवाज़ी का प्रतीक माना गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post