नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आज ‘पर्यावरण संरक्षण संकल्प’ कार्यक्रम में लगभग 17 हजार वृक्ष मित्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, व्यापक वृक्षारोपण और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
इस दौरान मंत्री पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे और वृक्ष मित्रों से अधिक से अधिक पौधारोपण तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करेंगे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े वृक्ष मित्र सहभागिता करेंगे और अपने अनुभव भी साझा करेंगे।
केंद्र सरकार का लक्ष्य जनसहभागिता के माध्यम से हरित आवरण बढ़ाना, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करना तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना है। कार्यक्रम के माध्यम से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

Post a Comment