Top News

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, ईरान समर्थित इराकी संगठन की खुली धमकी

 

'इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक' ने जारी किया बयान, 2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या का बताया बदला

वॉशिंगटन/बगदाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने वाले को 1 करोड़ डॉलर (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का इनाम देने की घोषणा का दावा सामने आया है। यह घोषणा ईरान समर्थित इराकी संगठन 'इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक' (Islamic Resistance in Iraq) की ओर से की गई बताई जा रही है। संगठन ने इसे वर्ष 2020 में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी और इराकी मिलिशिया नेता अबू महदी अल-मुहंदिस की अमेरिकी ड्रोन हमले में हुई मौत का बदला बताया है। 


संगठन के बयान में कहा गया कि यह इनाम उन समर्थकों के सहयोग से घोषित किया गया है जो ट्रंप की हत्या करने वाले व्यक्ति को यह राशि देंगे। इस घोषणा के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां पहले से जारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच संभावित खतरों पर नजर बनाए हुए हैं। 

यह धमकी ऐसे समय सामने आई है जब पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है और अमेरिका तथा ईरान समर्थित समूहों के बीच टकराव की स्थिति लगातार बनी हुई है। हालांकि इस घोषणा के संबंध में किसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है और न ही यह संकेत मिला है कि इस धमकी को अमल में लाने की कोई तत्काल योजना सामने आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post