Top News

सांसें थमने से पहले मिला नया जीवन : 1 घंटे 15 मिनट में की सफल एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी

 

देवास- अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल क कुशल डॉक्टरों की टीम ने एक बार फिर त्वरित निर्णय और अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता का परिचय देते हुए एक 51 वर्षीय महिला मरीज को नया जीवन दिया है। मरीज को हार्ट अटैक हार्ट अटैक के दौरान अत्यधिक घबराहट, अत्यंत कम हृदय गति और असामान्य रक्तचाप की गंभीर स्थिति में तुरंत अमलतास अस्पताल के कार्डियक आईसीयू में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय मरीज की हृदय गति गिरकर बेहद चिंताजनक स्तर 46 प्रति मिनट पर आ गई थी और उनका रक्तचाप भी काफी असामान्य था, जिससे उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी।


मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए अमलतास अस्पताल के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव अल्लेवार एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल एंजियोग्राफी करने का निर्णय लिया। जांच में ब्लॉकेज की पुष्टि होने पर तुरंत एंजियोप्लास्टी प्रक्रिया शुरू की गई। अमलतास हृदय रोग संस्थान के डॉ. आशीष मिश्रा एवं और उनकी टीम डॉ. मिहिर कुमार बेरा, डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत डॉ. हर्षा पांडोले, नर्सिंग स्टाफ पुष्पा पाटीदार, मंग्लेश शर्मा एवं कार्डियक टीम ने अत्यंत कुशलता के साथ मात्र 1 घंटे 15 मिनट के रिकॉर्ड समय में इस जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

सफल एंजियोप्लास्टी के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और उनकी हृदय गति व रक्तचाप अब सामान्य है। मरीज के परिजनों ने अमलतास अस्पताल प्रबंधन, डॉ. गौरव अल्लेवार एवं समस्त कार्डियक टीम एवं आयुष्मान अंतर्गत नि:शुल्क इलाज के लिए शासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

अमलतास सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया जी द्वारा बताया गया की "अमलतास अस्पताल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के हर नागरिक को समय पर विश्वस्तरीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। हमारी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे हर गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहती है। मरीज सुनीता बाई के सफल इलाज के लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूँ और मरीज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।"

Post a Comment

Previous Post Next Post