Top News

वीर भारत न्यास विवाद दिल्ली तक पहुंचा, रामेश्वर शर्मा का जीतू पटवारी पर तंजThe Veer Bharat Trust controversy has reached Delhi, with Rameshwar Sharma taking a dig at Jitu Patwari.

 

बोले- दिग्विजय सिंह ने खुद बता दिया सच, अब कांग्रेस में मचा घमासान

भोपाल। मध्यप्रदेश में वीर भारत न्यास को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब कांग्रेस हाईकमान तक पहुंच गया है। कांग्रेस के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजay सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अलग-अलग बयानों से सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने अपने बयान से जीतू पटवारी की "आंखें खोल दी हैं"। 


रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं और उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी है। उनके अनुसार, दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि वीर भारत न्यास एक सरकारी न्यास है, जबकि जीतू पटवारी बिना तथ्यों के आरोप लगा रहे हैं। शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के कारण जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 

भाजपा विधायक ने कांग्रेस से तथ्य आधारित राजनीति करने की सलाह देते हुए कहा कि बेबुनियाद आरोपों से जनता गुमराह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही अलग-अलग बातें कह रहे हैं, तो इससे पार्टी की अंदरूनी स्थिति उजागर होती है। 

इसी दौरान रामेश्वर शर्मा ने भोपाल के जर्जर भवनों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की और प्रशासन से नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। वहीं, छिंदवाड़ा में कमलनाथ के 'लापता' पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा किसी वरिष्ठ नेता का अपमान नहीं करती और प्रदेश के विकास का काम बिना भेदभाव जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post