बौद्धिक प्रतिकार ।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायकों की बुलाई गई अहम बैठक में अपेक्षित उपस्थिति नहीं होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार बैठक में कुल 20 विधायक ही पहुंचे, जबकि पार्टी की ओर से सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य मानी जा रही थी। कम उपस्थिति के चलते बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से बताया गया कि बैठक स्थगित करने का निर्णय संगठनात्मक कारणों और विधायकों की अनुपलब्धता के चलते लिया गया है। पार्टी का कहना है कि आगे बैठक की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटना को लेकर विपक्षी दलों को टीएमसी पर सवाल उठाने का अवसर मिल सकता है, जबकि पार्टी इसे आंतरिक संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा बता रही है।
फिलहाल पार्टी नेतृत्व की ओर से स्थिति को सामान्य बताते हुए कहा गया है कि यह एक नियमित समीक्षा बैठक थी, जिसे पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

Post a Comment