बौद्धिक प्रतिकार ।
तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian के इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि राष्ट्रपति के इस्तीफे से जुड़ी खबरों को ईरान के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े सूत्रों ने पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है।
कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि राष्ट्रपति पेजेशकियान ने देश के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei को पत्र लिखकर प्रशासनिक अधिकारों और महत्वपूर्ण निर्णयों से दूर रखे जाने पर नाराजगी जताई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ईरान की सैन्य और सुरक्षा व्यवस्था के भीतर कट्टरपंथी गुट कई महत्वपूर्ण मामलों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए हुए हैं।
हालांकि इन दावों के सामने आने के बाद राष्ट्रपति पद से इस्तीफे की चर्चाओं को ईरानी अधिकारियों ने खारिज कर दिया। संबंधित सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और इस्तीफे जैसी कोई स्थिति नहीं है।
विश्लेषकों का मानना है कि क्षेत्रीय तनाव, आर्थिक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय दबावों के बीच ईरान की आंतरिक राजनीति पर दुनिया की नजर बनी हुई है। ऐसे में किसी भी तरह की अपुष्ट खबरें राजनीतिक अटकलों को और हवा दे सकती हैं।
फिलहाल राष्ट्रपति पेजेशकियान के इस्तीफे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ईरानी प्रशासन ने ऐसे दावों को अफवाह करार दिया है।

Post a Comment