नोएडा (जेवर): लंबे इंतजार के बाद आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से पहली कमर्शियल फ्लाइट ने उड़ान भर दी। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में एविएशन कनेक्टिविटी का नया अध्याय शुरू हो गया है।
एयरपोर्ट का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर एयरपोर्ट को देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स में से एक बताया गया।
पहली कमर्शियल उड़ान इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित की गई, जो लखनऊ से नोएडा (जेवर) के लिए रवाना हुई। उड़ान के सफल संचालन के साथ ही एयरपोर्ट ने औपचारिक रूप से अपने कमर्शियल ऑपरेशंस शुरू कर दिए
उद्घाटन समारोह में विशेष रूप से उन किसानों को भी शामिल किया गया जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी। उन्हें इस ऐतिहासिक उड़ान का हिस्सा बनाकर सम्मानित किया गया।
इस एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर में हवाई यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है, साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। शुरुआती चरण में यहां से कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू होने की संभावना है।
अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में इस एयरपोर्ट को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय एविएशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

Post a Comment