Top News

इंडोनेशिया भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक प्रमुख स्तंभ: विदेश मंत्री एस. जयशंकरIndonesia a key pillar of India's Act East Policy: External Affairs Minister S. Jaishankar



विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो की नई दिल्ली में बातचीत के दौरान विदेश मंत्रालय ने बताया है कि इंडोनेशिया भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक प्रमुख स्तंभ है। मंत्रालय ने कहा कि गहन सभ्यतागत संबंधों पर आधारित भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी, लगातार मजबूत हो रही है। दोनों नेताओं ने कल 8वीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता भी की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी के अंतर्गत द्विपक्षीय संबंधों के समस्‍त पहलुओं की समीक्षा की। 

 

दोनों पक्षों ने राजनीतिक मामलों, रक्षा, सुरक्षा, समुद्री व्यापार सहयोग, व्‍यापार और निवेश, औषधि निर्माण, स्वास्थ्य देखभाल, डिजिटल प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, परिवहन, अंतरिक्ष, शिक्षा, कांसुलर मामले, संस्‍कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध जैसे मुद्दों पर बातचीत की। 

 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांटो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वार्ता ने द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान की है। इससे पहले दिन में, श्री सुगिओनो ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी की आगामी इंडोनेशिया यात्रा के लिए उत्सुक हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post