SGPC चुनाव जल्द कराने की मांग, विवादों के बीच सीएम ने जताया सम्मान
चंडीगढ़। अकाल तख्त द्वारा 'गुरु द्रोही' और 'खालसा पंथ विरोधी' घोषित किए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त हर सिख और पंजाबी के लिए सर्वोच्च संस्था है तथा उसके प्रति सम्मान सभी का कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने के चुनाव जल्द कराए जाने की मांग भी उठाई।
सीएम मान ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना बेहद जरूरी है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत एसजीपीसी के चुनाव समय पर होना चाहिए। उनका कहना था कि लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण प्रतिनिधित्व और जवाबदेही से जुड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में अकाल तख्त ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर भगवंत मान को 'गुरु द्रोही' और 'खालसा पंथ विरोधी' घोषित किया था। इसके बाद पंजाब की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस छिड़ गई थी। विपक्षी दलों ने भी इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा था।
हालांकि, ताजा बयान में मुख्यमंत्री ने अकाल तख्त के प्रति सम्मान जताते हुए धार्मिक संस्थाओं को राजनीति से ऊपर रखने की बात कही। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान सिख समुदाय के बीच सकारात्मक संदेश देने और बढ़ते विवाद को शांत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment