Top News

दिल्ली दवा खरीद घोटाला: ACB का बड़ा एक्शन, डॉक्टर वत्सला समेत 3 गिरफ्तारDelhi drug purchase scam: ACB takes major action, arrests 3 including Dr Vatsala

 

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में दवाओं, सर्जिकल सामान और मेडिकल उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इस प्रकरण में डॉ. विजय कुमार रंगा और नीरज चोपड़ा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।


जांच एजेंसियों के अनुसार, यह मामला करोड़ों रुपये की दवा और मेडिकल उपकरण खरीद से जुड़ा है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में कथित हेरफेर, बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर खरीद और सरकारी नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आए हैं। ACB का दावा है कि इन अनियमितताओं से सरकारी खजाने को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा।

जांच के दौरान दस्तावेजों, खरीद प्रक्रिया और वित्तीय लेनदेन की गहन पड़ताल की जा रही है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि इस कथित घोटाले में अन्य अधिकारी, कर्मचारी या निजी कंपनियां भी शामिल थीं या नहीं।

ACB ने संकेत दिए हैं कि जांच अभी जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post