Top News

इंदौर में आग ने मचाई तबाही, बैटरी की दुकान में लगी भीषण आग; बिल्डिंग में फंसे 5 लोगों का रेस्क्यूA massive fire broke out in a battery shop in Indore; five people trapped inside the building were rescued.

 


इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित फूटी कोठी चौराहे पर सोमवार को एक बैटरी की दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बिल्डिंग धुएं व लपटों से घिर गई।


आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग की चौथी मंजिल तक पहुंच गई, जहां एक ही परिवार के 5 लोग फंस गए। चारों ओर धुआं भर जाने से उनके बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। इस बीच पड़ोसी लोगों ने साहस दिखाते हुए अपनी बिल्डिंग की छत और बालकनी के रास्ते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के दौरान पूरे इलाके में दहशत का माहौल रहा। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देता रहा, जिससे बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं तथा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post