Top News

इंदौर में गुंडों के हौसले बुलंद! करोड़ों की जमीन के विवाद में दो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, आए 24 टांकेGangsters are emboldened in Indore! Two policemen were attacked in a land dispute worth crores, requiring 24 stitches.

 

डायल-112 टीम पर बदमाशों का हमला, कांस्टेबलों को लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस महकमे में हड़कंप

इंदौर। इंदौर में करोड़ों रुपये की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच बदमाशों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। डायल-112 की टीम मौके पर विवाद शांत कराने पहुंची थी, लेकिन आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। हमले में दो कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।


जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल विजय सिकरवार और आशीष शर्मा मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि कांस्टेबल विजय सिकरवार के सिर में 16 टांके और कांस्टेबल आशीष शर्मा के सिर में 8 टांके लगाने पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी की परवाह किए बिना हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस पर बढ़ते हमलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post