Top News

इंदौर से मेरा 21 साल पुराना नाता 2005 से वकील था तब से पैरवी करने आया करता थान्यायमूर्ति संजीव सचदेवाI have a 21-year-old relationship with Indore. I was a lawyer since 2005 and used to come here to plead cases. Justice Sanjeev Sachdeva

 

 गौरतलब हे साल 2024 से मध्यप्रदेश के मुख्यन्याधिपति रहे न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा जी का हाल ही में उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्ति हुई हे जिसके चलते उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ इंदौर मध्यप्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा साहब का सम्मान समारोह आयोजित किया गया न्यायमूर्ति सचदेवा जी ने संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर से उनका 21 साल पुराना नाता रहा हे 


2005 से जज बनने के पहले तक यहां नियमित रूप से पैरवी करने आता रहा हु 2024 में मुख्यन्याधिपति बनने के बाद से न्यायपालिका की बेहतरी के लिए अच्छा करने का प्रयास किया जिसमें विशेषकर इंदौर बेंच का काफी सहयोग रहा अध्यक्ष मनीष यादव ने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यन्याधिपति रहते सचदेवा साहब ने मध्यप्रदेश की न्यायपालिका के मूलभूत सुधार में कई कार्य किये जिससे पीड़ित पक्षकारों और वकीलों को सीधा लाभ मिला तकनीकी तौर पर मध्यप्रदेश की न्यायपालिका को पेपरलेस बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान सचदेवा साहब का रहा कार्यक्रम में सचदेवा जी की धर्मपत्नी श्रीमति सचदेवा और उनकी बहन वरुणा ढींगरा का सम्मान अधिवक्ता अदिति मनीष यादव के द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला न्यायमूर्ति सुबोध अभयंकर न्यायमूर्ति संदीप एन भट्ट न्यायमूर्ति गजेंद्र सिंह न्यायमूर्ति पवन कुमार द्विवेदी न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी समेत वरिष्ठ अधिवक्ता गण उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post