Top News

एपस्टीन विवाद की आंच गेट्स फाउंडेशन तक, 20 साल बाद वॉरेन बफेट ने रोका वार्षिक दान



न्यूयॉर्क। दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट ने करीब 20 वर्षों में पहली बार बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को अपना वार्षिक दान नहीं देने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह निर्णय बिल गेट्स के दिवंगत यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े पुराने संबंधों की समीक्षा पूरी होने तक एहतियातन लिया गया है।

रिपोर्टों के अनुसार, बफेट ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अतीत में गेट्स फाउंडेशन को दिए गए अपने दान को लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं है और वह उसे सही निर्णय मानते हैं।

गौरतलब है कि वॉरेन बफेट वर्षों से गेट्स फाउंडेशन के सबसे बड़े दानदाताओं में रहे हैं। उनके इस कदम को परोपकारी जगत की बड़ी घटना माना जा रहा है। हालांकि, फाउंडेशन की ओर से इस विषय पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का असर वैश्विक परोपकारी संस्थाओं और बड़े दानदाताओं की पारदर्शिता तथा जवाबदेही को लेकर चल रही बहस पर भी पड़ सकता है। फिलहाल, मामले से जुड़े तथ्यों की समीक्षा जारी है और आगे की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post