Top News

उज्जैन में 1.5 लाख हितग्राहियों की पेंशन तीन महीने से अटकी, 10 दिन में भुगतान का प्रशासन का दावा


उज्जैन। सामाजिक सुरक्षा पेंशन का इंतजार कर रहे करीब डेढ़ लाख हितग्राहियों के लिए राहत की खबर है। बुजुर्ग, दिव्यांगजन, विधवा, कल्याणी और अविवाहित महिला सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की पिछले तीन महीनों से अटकी पेंशन को लेकर प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अनुसार, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, आधार और समग्र आईडी की मैपिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि यह प्रक्रिया अगले 10 दिनों में पूरी कर पात्र हितग्राहियों के खातों में लंबित पेंशन की राशि जारी कर दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, तकनीकी कारणों और दस्तावेजों की मैपिंग पूरी नहीं होने से बड़ी संख्या में हितग्राहियों की पेंशन रुकी हुई है। इसके चलते कई बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने हितग्राहियों से अपील की है कि जिनकी ई-केवाईसी या अन्य आवश्यक औपचारिकताएं शेष हैं, वे जल्द से जल्द उन्हें पूरा कर लें, ताकि पेंशन जारी करने में कोई बाधा न आए।

पेंशनधारकों को अब उम्मीद है कि प्रशासन अपने 10 दिन में भुगतान के दावे पर खरा उतरेगा और लंबे इंतजार के बाद उन्हें राहत मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post