Top News

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, यूपी का शार्प शूटर अयोध्या से गिरफ्तारMajor revelation in the murder case of Shubhendu Adhikari's PA Chandranath Rath, UP sharp shooter arrested from Ayodhya




पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़े चर्चित हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बंगाल और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी शार्प शूटर राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी राज सिंह उत्तर प्रदेश के का रहने वाला है और लंबे समय से फरार चल रहा था। जांच एजेंसियों को इनपुट मिला था कि वह अयोध्या में छिपा हुआ है, जिसके बाद बंगाल पुलिस और यूपी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर उसे दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पेशेवर शूटर है और कई आपराधिक मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं।

इस हाई-प्रोफाइल केस का राजनीतिक कनेक्शन होने की वजह से मामले पर शुरुआत से ही सबकी नजर बनी हुई थी। के करीबी सहयोगी की हत्या ने बंगाल की राजनीति में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया था।


सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या की साजिश, फंडिंग तथा अन्य शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस हत्याकांड के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।


फिलहाल आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस गिरफ्तारी को जांच एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post