करिश्मा कपूर के बच्चों को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्तियों को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए उनके बैंक अकाउंट्स और अन्य एसेट्स पर फिलहाल रोक लगा दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए आदेश दिया है कि संजय कपूर की संपत्तियों की मौजूदा स्थिति (स्टेटस क्वो) बनाए रखी जाए और किसी भी तरह की बिक्री, ट्रांसफर या तीसरे पक्ष को अधिकार देने पर रोक रहे
यह मामला संजय कपूर की वसीयत को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है, जिसमें करिश्मा कपूर के बच्चों ने उनकी संपत्ति को सुरक्षित रखने की मांग की थी। बच्चों की ओर से आरोप लगाया गया है कि वसीयत की वैधता पर सवाल हैं और संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद जारी है।
कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि जब तक वसीयत की वैधता पर उठे संदेह दूर नहीं हो जाते, तब तक संपत्तियों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इस दौरान संबंधित पक्षों को अपने दावों को साबित करना होगा।
बताया जा रहा है कि यह संपत्ति हजारों करोड़ रुपये की है, ऐसे में कोर्ट का यह फैसला बच्चों के हितों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। फिलहाल इस मामले की सुनवाई जारी है और अंतिम फैसला अदालत में आगे की प्रक्रिया के बाद होगा।

Post a Comment