Top News

डीआरडीओ को बड़ी सफलता, स्क्रैमजेट कम्बस्टर का सफल परीक्षणDRDO achieves major success, successfully tests scramjet combustor



नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने हैदराबाद में स्क्रैमजेट कम्बस्टर का सफल परीक्षण कर देश की रक्षा तकनीक को बड़ी मजबूती दी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस परीक्षण में 1,200 सेकंड से अधिक का रन-टाइम हासिल किया गया, जो इस वर्ष जनवरी में हुए 700 सेकंड के परीक्षण से काफी अधिक है।

इस सफलता को भारत की उन्नत एयरोस्पेस क्षमता और तेजी से विकसित हो रही आधुनिक युद्ध तकनीकों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे देश के हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल विकास कार्यक्रम को नई गति मिलेगी।

मंत्रालय ने बताया कि इस कम्बस्टर को रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला ने उद्योग सहयोगियों के साथ मिलकर विकसित किया है। इसमें पूरी तरह स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कम्बस्टर में देश में विकसित तरल हाइड्रोकार्बन ईंधन, उन्नत ताप सुरक्षा परत और आधुनिक निर्माण तकनीकों का उपयोग किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर डीआरडीओ, उद्योग भागीदारों और शिक्षाविदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता भारत के हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल कार्यक्रम के लिए मजबूत आधार साबित होगी और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को नई ताकत

Post a Comment

Previous Post Next Post