Top News

7 जून को जारी होंगे GDP आंकड़े, NSO ने बदला आर्थिक डेटा रिलीज का शेड्यूलGDP figures to be released on June 7, NSO changes economic data release schedule




देश की आर्थिक स्थिति से जुड़े अहम आंकड़े अब नए शेड्यूल के तहत जारी किए जाएंगे। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने जनवरी-मार्च तिमाही यानी Q4 और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के जीडीपी आंकड़े जारी करने की तारीख तय कर दी है।

NSO के अनुसार अब ये आंकड़े 7 जून 2026 को जारी किए जाएंगे। हालांकि अगर उस दिन छुट्टी रहती है तो डेटा उससे पहले वाले कारोबारी दिन जारी किया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि सरकार 5 जून को ही GDP से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक कर सकती है।

GDP के ये आंकड़े देश की आर्थिक रफ्तार, उत्पादन, निवेश और उपभोग की स्थिति को समझने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन आंकड़ों पर बाजार, निवेशकों और नीति निर्माताओं की खास नजर रहती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि Q4 और पूरे वित्त वर्ष के डेटा से यह साफ होगा कि वैश्विक चुनौतियों और घरेलू परिस्थितियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने कैसी प्रदर्शन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post