Top News

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: 4 खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक और IED बरामदMajor action by security forces in Manipur: 4 dreaded militants arrested, huge quantity of explosives and IEDs recovered



अशांत मणिपुर में शांति बहाली के लिए सुरक्षा बलों ने अपना अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने राज्य के तीन अलग-अलग जिलों से प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। साथ ही तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।


बयान में कहा गया है कि एक उग्रवादी इंफाल पश्चिम जिले के कांचीपुर सुपरमार्केट से और दूसरा इंफाल पूर्व जिले के चैकॉन क्रॉसिंग इलाके से पकड़ा गया। वहीं अन्य दो उग्रवादियों को इन्हीं दो जिलों के लंगोल लाइमानाई और नोंगडा मखा लेइकाई इलाकों से गिरफ्तार किया गया। यह सभी गिरफ्तारियां बुधवार को की गई। सुरक्षा बलों ने सोमवार को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रोंग्लाओबी मानिंग गुरुखाना क्षेत्र से विस्फोटक बरामद किए थे। एक आईईडी, पांच बैटरी, छह प्लास्टिक की थैलियों में भरा बारूद, 12.75 मीटर लाल तार और दो डेटोनेटर बरामद किए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post