Top News

ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टाफ Transmission Line Maintenance Staff

 

 अर्जुन कारले एवं

आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम असाधारण कार्य निष्पादन के लिए पुरस्कृत

इंदौर । मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) छैगांव में पदस्थ ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टाफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम को उनके उत्कृष्ट एवं असाधारण कार्य निष्पादन के लिए मुख्यालय जबलपुर में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।


उल्लेखनीय है कि दीपावली के दिन 220 केवी छैगांव-खंडवा सर्किट क्रमांक-2 में अचानक ब्रेकडाउन हो गया था, जिसके कारण त्यौहार के अवसर पर खंडवा की विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए

 लाइन स्टाफ अर्जुन कालरे एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम ने तत्परता और दक्षता का परिचय देते हुए फेल हुई डिस्क इंसुलेटर को मात्र 1 घंटे 26 मिनट में बदलकर ब्रेकडाउन को शीघ्रता से दुरुस्त किया। दोनों के इस उल्लेखनीय प्रयास से लाइन को न्यूनतम संभव समय में पुनः ऊर्जीकृत किया जा सका और खंडवा क्षेत्र में दीपावली के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनी रही।

उनके इस सराहनीय एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए मुख्यालय जबलपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एवं ट्रांसमिशन लाइन विशेषज्ञ श्री एन. जी. टिकेकर, प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी एवं मुख्य अभियंता श्री डीके अग्रवाल ने उन्हें सिल्वर मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post