Top News

अब आसमान से कटेगा ट्रैफिक का चालान, इंदौर की सड़कों पर पुलिस की ड्रोन से नजरTraffic Fines to Now Be Issued from the Sky: Police Keep a Watch on Indore's Roads Using Drones

 

इंदौर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग निरंतर बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर भारी यातायात के समय प्रभावी निगरानी की जा रही है। यह पहल पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के दिशा निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्रियान्वित की जा रही है।


नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई हो रही पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रोन से प्राप्त इनपुट के आधार पर मौके पर तैनात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसमें प्रमुख रूप से नो पार्किंग, संकेत उल्लंघन और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसा गया है। ड्रोन सर्विलांस के दायरे को और अधिक विस्तारित करने के लिए यातायात के चारों जोनों में अलग-अलग टीमें कार्य कर रही हैं जो विशेष रूप से व्यस्त घंटों के दौरान सक्रिय रहती हैं।

रिंग रोड और एबी रोड पर विशेष नजरपुलिस की निगरानी में व्यस्त समय के दौरान ड्रोन के माध्यम से रिंग रोड, एबी रोड और एम जी रोड में यातायात व्यवस्था पर सख्त नजर रखी जा रही है। ड्रोन में लगे पीए सिस्टम द्वारा सार्वजनिक घोषणाएं भी की गई हैं, जिससे आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस तकनीक की सहायता से सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

वायरलेस और कंट्रोल रूम का समन्वय बनायाड्रोन सर्विलांस टीम द्वारा जहां कहीं भी यातायात बाधित पाया जाता है वहां पर से तत्काल वायरलेस के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना भेजी जा रही है। कंट्रोल रूम द्वारा नजदीकी ट्रैफिक पॉइंट को सूचित कर त्वरित रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया जा रहा है। पुलिस कमिश्रन ने बताया कि आगामी समय में भी प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों को चिन्हित कर ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post