वाराणसी: PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन किया. 108 बटुकों ने शंखनाथ कर मंत्रोच्चार के साथ PM का स्वागत किया. विधिवत दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलने पर प्रधानमंत्री ने त्रिशूल लहराया और हाथ उठाकर आम जन का अभिवादन स्वीकार किया.
PM मोदी ने सर्वार्थ सिद्धि योग में बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया. दर्शन-पूजन से पहले रोड शो के दौरान 3 किलोमीटर एरिया में पुलिस-प्रशासन द्वारा पहले से ही चेकिंग सुनिश्चित की थी. काशी में पीएम मोदी ने लगभग 14 किलोमीटर की रैली निकाली. इसके बाद मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे.
लोगों ने की पुष्पवर्षा: वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे तो उनका स्वागत बटुकों ने शंखनाद से किया. सभी ने मंत्रोच्चारण भी किया. अन्य बटुकों ने डमरू बजाकर स्वागत किया. इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो गया था. इसके बाद प्रधानमंत्री गर्भगृह में गए. उन्होंने विधि-विधान से बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए.

Post a Comment