Top News

राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार.. पद और गोपनीयता की ली शपथ, बनाया नया रिकॉर्डNitish Kumar Becomes Rajya Sabha MP... Takes Oath of Office and Secrecy, Sets New Record.

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता लेकर चारों सदन के सदस्य बनने का नया रिकॉर्ड बना लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के साथ 9 अप्रैल को ही दिल्ली पहुंच गए थे.


नीतीश कुमार ने ली शपथ, बने राज्यसभा सांसद

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ले ली है. अब तक वह विधानसभा, लोकसभा और विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं. तीनों सदनों के सदस्य के रूप में बिहार के लिए हर बार एक कदम आगे बढ़कर काम किया. अब सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य भी बनकर चारों सदनों के सदस्य बनने का नया रिकॉर्ड बना लिया है.

पूरा बिहार रो रहा है- मदन सहनी

CM नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने पर बिहार के मंत्री मदन सहनी ने कहा, "उनका सफ़र शानदार रहा है और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. पूरा बिहार दुखी है, रो रहा है, लोग भावुक हैं.आगे देखिए क्या होता है. "

हम इस राजनीतिक फ़ैसले से दुखी हैं : श्रवण कुमार

नीतीश कुमार के आज राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के मौके पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "यह हमारे नेता नीतीश कुमार का एक राजनीतिक फ़ैसला है. बिहार में हम सभी, यानी जेडीयू के सभी लोग, इस राजनीतिक फ़ैसले से दुखी हैं. लेकिन जब उन्होंने यह राजनीतिक फ़ैसला ले ही लिया है और शपथ लेने की तारीख़ आज के लिए तय हो गई है, तो हमें उनके इस फ़ैसले के साथ खड़ा रहना है और हम खड़े हैं."

आज बिहार के लिए बड़ा दिन : संजय सरावगी

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा, "नीतीश कुमार आज राज्यसभा का शपथ ले रहे हैं आज बिहार के लिए बड़ा दिन है और मुख्यमंत्री के लिए भी आज बड़ा दिन है. उनके नेतृत्व में बिहार में जंगलराज समाप्त किया गया है. उनके नेतृत्व में NDA की सरकार में आज बिहार बहुत आगे बढ़ चुका है"

Post a Comment

Previous Post Next Post