Top News

कम खाने के बाद भी बढ़ रहा है वजन, कहीं आप स्टार्वेशन मोड के शिकार तो नहींIs Your Weight Still Rising Despite Eating Less? Could You Be a Victim of 'Starvation Mode


जब हम अचानक से कैलोरी में बहुत ज्यादा कम कर देते हैं, तो हमारे शरीर का सर्वाइवल मैकेनिज्म सक्रिय हो जाता है। शरीर को लगता है कि उसे पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल रही है, इसलिए वह ऊर्जा बचाने के लिए मेटाबॉलिज्म को बहुत धीमा कर देता है। इस स्थिति में शरीर कैलोरी जलाने के बजाय उसे इमरजेंसी फैट के रूप में जमा करने लगता है, ताकि भविष्य में ऊर्जा की कमी न हो। आइए जानते हैं की स्टार्वेशन मोड क्या होता है, इसके कारण और बचाव के उपाय क्या है?


स्टार्वेशन मोड क्या होता है?

जब आप बहुत लंबे समय तक बहुत कम कैलोरी खाते हैं, तो आपके शरीर को लगता है कि भोजन की कमी हो गई है। जीवित रहने के लिए शरीर Metabolism को धीमा कर देता है ताकि वह मौजूद फैट और ऊर्जा को बचा सके।

स्टार्वेशन मोड के कारण क्या होते हैं? 

जरुरत से बहुत कम कैलोरी लेना।

नाश्ता या दोपहर का खाना छोड़ देना।

एक ही तरह की डाइट पर रहना।

डाइट में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की कमी होना।

स्टार्वेशन मोड के लक्षण क्या होते हैं? 

वजन का स्थिर होना ।

मानसिक थकान होना।

कब्ज और पाचन की समस्या।

हमेशा ठंड लगना।

नींद नहीं आना।

क्या वजन घटाने के लिए खाना छोड़ना सही है?

वजन घटाने के लिए खाना छोड़ना गलत है, यह आपके शरीर के लिए उल्टा (Backfire) साबित हो सकता है। जब आप खाना छोड़ते हैं, तो शरीर को लगता है कि उसे अब खाना नहीं मिलेगा। ऐसे में वह कैलोरी बर्न करना बंद कर देता है और जो थोड़ा-बहुत आप खाते हैं, उसे फैट (चर्बी) के रूप में जमा करने लगता है। इसे ही हम स्टार्वेशन मोड कहते हैं। खाना छोड़कर आप कुछ दिन वजन तो कम कर लेंगे, लेकिन जैसे ही आप सामान्य खाना शुरू करेंगे, वजन पहले से भी ज्यादा तेजी से बढ़ेगा। इसे यो-यो इफेक्ट कहते हैं, जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post