Top News

काटना पड़ा पैर, होंठ और हाथ जले...अमेरिकी एयरस्‍ट्राइक में बुरी तरह जख्‍मी ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई; हो सकती है प्लास्टिक सर्जरीIran's new Supreme Leader, Mojtaba Khamenei, was severely injured in a US airstrike and may undergo plastic surgery.

 

इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत को लेकर दुनियाभर में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मोजतबा US-इजरायल के साथ चल रही जंग के बीच अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। इस बीच खबर है कि हमले के दौरान मोजतबा खामेनेई बुरी तरह से घायल हो गए थे। दो महीने बीत जाने के बावजूद उनका इलाज अभी भी जारी है। चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के कारण वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पाए हैं।


दरअसल, 28 फरवरी 2026 को हुए घातक हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ-साथ कई उच्च पदाधिकारी भी मारे गए थे। एक रिपोर्ट की मानें तो इसी हमले में मोजतबा खामेनेई बुरी तरह से जख्मी हुए थे। अब स्थिति ऐसी है कि उन्हें प्लास्टिक सर्जरी और नकली पैर लगवाने की जरूरत पड़ सकती है। वर्तमान में वे गुप्त रूप से अपना इलाज करवा रहे हैं।

मोजतबा का होंठ झुलसा, चेहरा भी जला  

इससे पहले खबरें थी कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा का एक पैर कट गया है। लीवर को भी नुकसान हुआ है। हालांकि अब न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कुछ वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि मोजतबा खामेनेई के एक टांग की तीन बार सर्जरी हो चुकी है। उन्हें प्रोस्थेटिक (आर्टिफिशयल) पैर की जरूरत है। इसके अलावा उनके एक हाथ का भी ऑपरेशन हुआ है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। बताया गया है कि इसके बावजूद उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत आन पड़ सकती है।रिपोर्ट के अनुसार, मोजतबा खामेनेई का चेहरा और होंठ भी बुरी तरह झुलस गया है, जिसके चलते उन्हें बोलने में परेशानी हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post