Top News

आंध्र प्रदेश में कुछ ही घंटों में एक ही परिवार को पांच लोगों की मौतFive members of the same family die within just a few hours in Andhra Pradesh.

 

तिरुपति (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में कुछ ही घंटों के अंदर एक ही परिवार को पांच लोगों की मौत हो जाने की घटना ने हिलाकर रख दिया है. बताया जाता है कि वेंकटकृष्णपालेम पंचायत के रहने वाले मोहन ने कथित तौर पर अपनी मां चंद्रकला (65) और पत्नी हरिथा (33) की गला घोंटकर हत्या कर दी.


वहीं घटना का पता तब चला जब हरिथा का भाई उनके लोगों के साथ रह रहा था, घर पर पहुंचा. वह घर के अंदर गया तो देखा कि मोहन की मां और पत्नी की मौत हो चुकी थी और वहीं मोहन का फोन बंद था.

साथ ही मोहन के घर नहीं लौटने और फोन बंद होने पर हरिथा के भाई को उस पर शक हुआ. इतना ही नहीं मोहन ने कथित तौर पर सुबह करीब 11 बजे पुत्तूर के एक प्राइवेट स्कूल में जाकर स्टाफ को बताया कि परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई है, और अपने बच्चों, 14 साल के कौशिक और 12 साल की हरिनी को अपने साथ ले गया.

वहीं पुलिस ने आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, टेक्निकल सर्विलांस के जरिए उसकी मूवमेंट को ट्रैक किया. शाम तक, मोहन पुत्तूर मंडल में वेपगुंटा के पास एक रेलवे ट्रैक के पास पहुंच चुका था.

इसके साथ ही मोहन ने कथित तौर पर अपना सिर पटरियों पर रख दिया. चश्मदीदों के बयान और शुरुआती जांच से पता चलता है कि बच्चों को खतरा महसूस हुआ, तो उन्होंने अपने पिता से रुकने की गुजारिश की. उन्हें बचाने के लिए खींचकर दूर ले जाने की कोशिश की.

उसी समय, तेज रफ्तार एग्मोर-काचीगुडा एक्सप्रेस ने तीनों को कुचल दिया, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई. लोको पायलट ने रेलवे अधिकारियों को बताया, जिन्होंने मौत की पुष्टि की. दूसरी तरफ जांच करने वालों को इस बात की हैरानी हुई क्योंकि मोहन को कोई पैसे की तंगी या पारिवारिक झगड़े नहीं थे. रिपोर्ट के मुताबिक उसने अपनी बहन का कर्ज चुकाने में मदद के लिए पैसे का इंतजाम कर लिया था, जिससे उसके कामों के पीछे का राज और बढ़ गया है.

फिलहाल नारायणवनम पुलिस ने डबल मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि रेलवे पुलिस ट्रैक पर हुई मौतों की जांच कर रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post